• November 20, 2025 6:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बीच सड़क पति से भीड़ गयी महिला , जाने मामला….

ByReporter Pranay Raj

Dec 3, 2024

राज – 9334160742 

सड़क पर महिला-पुरुष आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिससे लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला थाना गेट के बाहर दोनों मारपीट कर रहे थे। मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस दोनों को थाना ले गई। दरअसल, दोनों पति-पत्नी थे। एक-दूसरे पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर मारपीट कर रहे थे।

दोनों की पहचान इस्लामपुर  थाना क्षेत्र के मल बिगहा निवासी के रूप में की गई। रश्मी देवी ने बताया कि सात साल पहले उनकी शादी धर्मवीर से हुई। पति का गांव की एक महिला से अवैध संबंध है। वह घर का खर्च नहीं देते हैं।

इसी तरह पति ने भी पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाया। नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि दंपति  को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया। महिला, पति की शिकायत करने महिला थाना आई थी। जहां पति आ गया। जिसके बाद दोनों आपस में मारपीट करने लगे।