• April 18, 2026 12:52 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खाकी का भय नहीं: नर्स के बाद बैंक प्रबंधक के घर भीषण चोरी

ByReporter Pranay Raj

Nov 9, 2024

राज – 9334160742 

हिलसा थाना पुलिस चोरी रोकने में कमजोर साबित हो रही है। एक दिन पहले जहां रिटायर्ड नर्स के घर चोरी हुई थी। वहीं, शुक्रवार की रात बदमाशों ने कोटिल्य नगर में बैंक प्रबंधक के घर को निशाना बनाया। प्रबंधक परिवार समेत छठ मनाने रिश्तेदार के घर गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। परिवार के लौटने पर चोरी का खुलासा शनिवार को हुआ। घटना विधायक आवास के समीप व थाना के पीछे हुई है।
पीड़ित श्रवण कुमार ने बताया कि उनके पुत्र आरा में बैंक प्रबंधक हैं। छठ पर्व मनाने के लिए परिवार संग पैतृक गांव नगरनोसा के सकरौढ़ा गए थे। शनिवार को लौटने में मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। बदमाश खिड़की तोड़कर दाखिल हुआ। 5 हजार नगदी व 5.50 लाख का जेवर चोर ले गया। जेवर बहू व पत्नी के थे। पत्नी सरकारी नर्स हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।