• August 31, 2026 10:45 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बक्सर पुलिस के हत्थे चढ़ा नालंदा का शातिर फ्रॉड , एक सप्ताह में 1 करोड़ की ठगी …

ByReporter Pranay Raj

Nov 3, 2024

राज – 9334160742 

बक्सर जिला की पुलिस ने नालंदा निवासी एक फ्रॉड को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित नालंदा थाना क्षेत्र के माहुरी गांव निवासी मुकेश कुमार का पुत्र सुदामा कुमार है। शातिर ने अपने बैंक खाता से एक करोड़ रुपए से अधिक का ट्रांजेक्शन किया था। बक्सर पुलिस आरोपित को नालंदा जिला से गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। जबकि, नालंदा थानाध्यक्ष निशी कुमार ने बताया कि दूसरे जिले से आरोपित की गिरफ्तारी हुई है।

बक्सर पुलिस ने जारी बयान में बताया है कि रोशन श्रीवास्तव ने ठगी की प्राथमिकी साइबर थाना में दर्ज कराई थी। फ्रॉडों ने शेयर बाजार में इंवेस्ट कराने का झांसा दे उनसे 43.95 लाख का ठगी किया था। नालंदा निवासी एक युवक के खाता में कुछ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। जिसके बाद उसे पकड़ा गया।