• October 17, 2026 12:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालन्दा – दो की मौत से कोहराम, सुबह की सैर पर निकली थी महिला…

ByReporter Pranay Raj

Oct 26, 2024

राज – 9334160742 

जिले के दो अलग-अलग थाना इलाके में हुए हादसे में महिला समय।दो लोगों की जान चली गयी। घटना राजगीर और खुदागंज थाना इलाके में हुई। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजन के हवाले कर दिया।

पहली घटना राजगीर थाना इलाके के आयुध निर्माणी की गेट नंबर 1 के समीप हुई। जहां मॉर्निंग वॉक के लिए जा रही एक महिला की आगत वाहन से कुचलकर मौत हो गई। मृतका रसलपुर निवासी रामफल राजवंशी की 60 वर्षीया पत्नी बच्ची देवी हैं। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है।

जबकि, दूसरी घटना खुदागंज थाना इलाके के बरदाहा मराड़ी गांव में हुई। जहां खेत से लौटने पर नदी में हाथ-पैर धोने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने से किसान की मौत हो गई। मृतक नंदलाल बिगहा गांव निवासी स्व. बालदेव सिंह के 44 वर्षीय पुत्र वृंदा सिंह थे। काफी देर तक जब अधेड़ घर नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन करते हुए नदी किनारे पहुंचे। जहां उनका गमछा रखा हुआ था। इसके बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को नदी से निकाला गया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश नारायण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर, उसे परिजन के हवाले कर दिया गया।