• June 13, 2026 11:02 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – निशाना चूकने से बकरी चरा रहे बच्चे को लगी गोली, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 17, 2024

रोहित – 7903735887 

नूरसराय थाना इलाके के मिल्कीपर तियारी गांव में चाचा भतीजा के बीच भूमि विवाद में हुए जमकर फायरिंग में बकरी चरा रहे एक बालक को गोली लग गई।। गोली लगने के बाद बालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल और सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जख्मी विपीन रविदास का 10 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार है। गोली बच्चे के पैर में लगी है।
परिवार वालों ने बताया कि कलन यादव और उसके दो भतीजा के बीच संपत्ति बंटवारा को लेकर विवाद हो हो रहा था। उसी दौरान दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। कलन यादव ने भतीजे पर गोली चलाई। निशाना चूकने से गोली बच्चे को लग गई।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो रही थी। उसी दौरान समीप में बकरी चरा रहे बच्चे को गोली लग गई। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।