• April 19, 2026 4:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला को जिंदा जलाकर मार डाला, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 17, 2024

सूरज – 7903735887 

खुदागंज थाना क्षेत्र के तकियापर गांव में विवाहिता की जिंदा जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका प्रवीण यादव की पत्नी सोनाली कुमारी बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। ससुराली परिवार घर में ताला लगा गांव से फरार है।
सरबहदी थाना क्षेत्र के मृतका के पिता संजय यादव ने बताया कि 4 साल पहले बेटी की शादी की थी। शादी के कुछ माह बाद पति व अन्य सुसराली परिवार मोटी रकम की मांग करते हुए बेटी को प्रताड़ित करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों से उन्हें घटना की भनक लगी। तब पुलिस को सूचना दिए। थानाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।