• June 13, 2026 11:02 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर दो किशोर की हो गई मौत, मिला हथियार-कारतूस….

ByReporter Pranay Raj

Jul 17, 2024

राज – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा टू-लेन के रामपुर मोड़ के समीप मंगलवार की रात मवेशी लोड पिकअप की टक्कर से लुना सवार दो किशोर की जान चली गई। मृतकों में एक बिन्द थाना क्षेत्र के नीरपुर निवासी बोलरजीत ढाढ़ी का 14 वर्षीय पुत्र राजकुमार ढाढ़ी उर्फ राजा है तो वही दूसरा सरमेरा थाना क्षेत्र के छोटकी मलावा गांव निवासी रामानंद राम का 15 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार है। दोनों आपस में ममेरा-फुफेरा भाई हैं।
दुर्घटना के दौरान पिकअप गड्‌ढ़े में पलट गई। जिससे दो मवेशी की जान चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल से एक पिस्टल व दस कारतूस बरामद की। हथियार-कारतूस किसका है। इसका खुलासा नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार किशोर फूफा के घर प्रसाद खाने आया था। वापस अपने भाइयों के साथ लूना से घर लौट रहा था। रास्ते में पिकअप से टक्कर हो गई। एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने इलाज के दौरान विम्स में जान गई। परिजनों ने बताया कि बहादुर राम और संदीप, राजकुमार को लूना से छोड़ने उसके घर छोटकी मलावा से नीरपुर जा रहे थे।
इसी बीच यह हादसा हुआ। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से हथियार-कारतूस बरामद हुआ। यह किसका है, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।