• February 25, 2026 12:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जमीन ब्रोकर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पांच गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jul 16, 2024

सूरज – 7903735887 

सरमेरा थाना पुलिस ने जमीन ब्रोकर हत्याकांड का खुलासा कर लिया। कातिल मृतक का पुराना दोस्त निकला। पुलिस ने दोस्त समेत पांच अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तकनीक से पुलिस को सफलता मिली। जमीन गिरवी रखकर रुपया नहीं देने की खुन्नस में बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया। अधेड़ की कार में रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई।
गिरफ्तार मास्टरमाइंड शेखपुरा जिला के जयरामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी शैलेंद्र प्रसाद का पुत्र सुमित कुमार है। सुमित की निशानदेही पर कार चालक कुंदन व तीन अन्य को पकड़ा गया। सभी शेखपुरा जिला निवासी है। बदमाशों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल कार, चार मोबाइल, बोलेनो कार, गला घोंटने में इस्तेमाल रस्सी बरामद हुआ।
सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि 14 जुलाई की शाम सरमेरा पुलिस ने धनावाडीह गांव के समीप से प्रभात सिंह का शव बरामद किया था। मृतक अस्थावां के नोआवां निवासी, जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे। तकनीक का इस्तेमाल कर पुलिस घटना के मास्टरमाइंड सुमित तक पहुंची। सुमित ने जमीन गिरवी रखकर रुपया नहीं देने पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। प्राथमिकी अभियुक्तों के हत्याकांड में संलिप्तता की जांच की जा रही है।