• November 24, 2026 10:13 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो का उड़ा परखच्चा, मौके पर गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Jul 16, 2024

राजा और रोहित की रिपोर्ट – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के छबिलापुर मार्ग में पिल्खी-महादेवा गांव के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो का परखच्चा उड़ा गया। घटना में एक ऑटो सवार की मौके पर जान चली गई। जबकि, चार जख्मी हो गए। सभी एक ही परिवार के हैं। मृतक गया जिला के महकार थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी स्व. साधु शरण साव के 48 वर्षीय पुत्र अनुज साव हैं। अधेड़ वर्तमान में परिवार के साथ झारखंड में रहते थे।
परिवार ने बताा कि अनुज अपने भाई छोटे लाल साव की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। शादी के बाद वह ऑटो पर सवार हो परिवार के साथ गया लौट रहे थे। उसी दौरान तेज गति का स्कॉर्पियो, ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे अनुज की मौके पर मौत हो गई। जबकि, परिवार के चार सदस्य जख्मी हो गए।
थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि घटना के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। स्कॉर्पियो गड्ढ़े में पलट गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।