• November 20, 2025 6:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ड्रग्स के ओवरडोज से युवक की मौत, परिजनों ने कहा हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Jul 16, 2024

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के महुआ बाग के के बगीचा में मंगलवार को एक युवक की ड्रग्स के आवेरडोज से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घर से बुलाकर ले जाने वाले दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक देवीसराय निवासी टुनटुन पासवान का 22 वर्षीय पुत्र गुरुदेव कुमार है।

मृतक के दोस्त रोहित की मानें तो गुरुदेव ने ब्राउन शुगर व इंजेक्शन का नशा किया। जिसके बाद वह अचेत हो गया। जिसके बाद गुरुदेव को वह विम्स ले गया। जहां उसे भर्ती नहीं लिया गया। इसके बाद एक आरएमपी के क्लिनिक में वह दोस्त का इलाज करा रहा था। जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने मौत की खबर मृतक के परिजनों को दी।

मृतक के भाई धन्नु कुमार ने बताया कि उसका भाई बाजार समिति में मजदूरी करता है। मंगलवार की सुबह 10 बजे चार दोस्त उसे बुलाकर घर से ले गया। बाद बुलाकर ले जाने वाले दोस्तों ने मौत की खबर दी। जबरन नशा कराकर भाई की हत्या उसके दोस्तों ने की है। थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। परिजन के आरोप पर मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।