• June 17, 2025 8:56 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रेमी जोड़े ने दी जान, जाने कच्ची उम्र की प्रेम कहानी…

ByReporter Pranay Raj

Jul 5, 2024

राज – 7903735887 

थरथरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर, जहर पी खुदकुशी कर ली। प्रेमी युगल फतुहा व बुद्धदेवचक हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे जहर पिया। दोनों अचेत थे। इसके पूर्व दोनों ने कॉल कर इसकी जानकारी परिजन व दोस्तों को दे दी थी। दोस्त ने डायल 112 की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम प्रेमी युगल के खोजबीन में जुट गई।

खोजबीन के दौरान इसकी सूचना फतुहा जीआरपी को दी गई। जिसके बाद टीम ने मिलकर दोनो प्रेमी युगल को ढूंढ लिया। दोनों पर जहर का असर हो गया था। उन्हें इलाज के लिए फतुहा पीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। प्रेमी की मौत रास्ते में व किशोरी की मौत पीएमसीएच पहुंचने पर हो गई। दोनों नाबालिग एक ही गांव के रहने वाले है। इंटर में पढ़ाई करते थे। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।