• February 25, 2026 9:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हंगामा कर रहा कैदी हुआ जख्मी, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 4, 2024

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत स्थित जेल में बुधवार को विचाराधीन हंगामा करने के दौरान खुद जख्मी हो गया। जिसे जेल सुरक्षाकमी इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जख्मी कैदी नालंदा थाना क्षेत्र निवासी हरेंद्र केवट है। चाकू से जख्मी करने के आरोप में युवक एक माह पहले पकड़ा गया था।
जेल कर्मियों ने बताया कि हंगामा करने के दौरान कैदी खुद जख्मी हुआ। सूत्राें ने बताया कि बंदी नग्न होकर सिर को दीवार में पटक रहा था। दूसरे कैदियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। मगर वह सफल नहीं हुए। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने कैदी को पकड़ा।