• November 20, 2025 6:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत दो की मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 3, 2024

राजा – 7903735887 

छबिलापुर थाना क्षेत्र के छबिलापुर गांव में करंट से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक स्व. इंद्रदेव प्रसाद के 49 वर्षीय पुत्र उपेंद्र प्रसाद हैं। परिजनों ने बताया कि घर के समीप एक पोल है। लगातार बािरश होने के कारण पोल में करंट आ रहा था। जिस कारण छत पर भी करंट प्रवाहित हो रही थी। अधेड़ छत पर गए तो करंट के शिकार हो गए। परिवार के लोग छत पर गए तब घटना का पता चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

इसी तरह राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर बिहारशरीफ स्टेशन के गुमटी के समीप माल गाड़ी से कटकर 45 वर्षीया अज्ञात महिला की मौत हो गई। रेल थाना पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। रेल थानाध्यक्ष संजय पंडित ने बताया कि घटना करीब 9:15 में हुई। पटरी पार करने के दौरान माल गाड़ी से कटकर महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है।