• November 20, 2025 6:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जदयू के कार्यक्रम में लगे बार बालाओं के ठुमके…

ByReporter Pranay Raj

Jul 1, 2024

राज – 7903735887 

राजगीर के एक होटल में रविवार की रात बार बालाओं के डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ जदयू का नाम जुड़ रहा है। चर्चा है कि जदयू के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयकांत ने सांसद की जीत की खुशी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में जदयू के कई नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। राजगीर प्रशासन से डांस कार्यक्रम कराने की अनुमति भी नहीं ली गयी थी।
इस कार्यक्रम के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में आधा दर्जन बार बालाओं के साथ लोग ठुमके लगाते दिख रहे हैं। जिलाध्यक्ष मो. अरशद ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। यह निंदनीय है। मुख्य प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव ने बताया कि यह जदयू का कार्यक्रम नहीं था। जिन लोगों ने जदयू के नाम पर कार्यक्रम करवाया है, पार्टी उनपर सख्त कार्रवाई करेगी।