• June 23, 2025 12:43 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भाभी से देवर का था अवैध संबध , बड़े भाई ने मार दी गोली, जाने हत्याकांड…

ByReporter Pranay Raj

Jun 19, 2024

राज – 7903735887 

छबिलापुर थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव में पत्नी के साथ रंगरेलिया मना रहे छोटे भाई के सीने में गोली मारकर बड़े भाई ने हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश फरार होने लगा। ग्रामीणों ने उसके पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घर से घटना में इस्तेमाल हुआ कट्‌टा व खोखा बरामद हुआ। मृतक दिनेश चौधरी का 17 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार उर्फ हग्गू है। पिता ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अवैध संबंध के संदेह में हत्या का आरोप है। गिरफ्तार आरोपित सुनील कुमार है।

ग्रामीणों की मानें तो किशोर का उसकी भाभी से अवैध संबंध था। जिसकी भनक परिवार वालों को थी। परिजनों ने बहू व देवर को कई बार समझाया। इसके बाद भी दोनों चोरी छिपे मिलते थे। चर्चा है कि भाभी अपने देवर के साथ रात में रंगरेलियां मना रही थी। जिसे देखने पर बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि मृतक के पिता ने केस कराया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। घर से कट्‌टा व एक खोखा बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पूर्व विवाद  में हत्या का आरोप लगा है।