• November 20, 2025 6:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अयोध्या नगर में गायत्री मंत्र के साथ महायज्ञ सह प्रज्ञा पुराण का हुआ समापन….

ByReporter Pranay Raj

Jun 17, 2024

राज – 7903735887 

बिहारशरीफ शहर के अयोध्यानगर गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार को चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का धूमधाम से समापन हुआ। इस यज्ञ में हजारों भक्त शामिल हो हवन कर पूजा अर्चना की। हरिद्वार के अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज से आए प्रकांड पंडित कथावाचक सुरेश बाबू ने लोगों को जीवन जीने की कला बतायी। यहां आए हर व्यक्ति ने एक पौधे लगाकर अपनी बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लिया। हरिद्वार से आए गुरुजनों ने लोगों को नामाकरण, पुंसवन, विद्यारंभ व अन्य संस्कार कराए। संतोष कुमार तबलावादक, राजू कुमार व भूषण प्रसाद ने भजन-कीर्तन के माध्यम से लोगों को जीवन का उद्येश्य बताया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई थी। यज्ञ में हजारों भक्तों ने प्रज्ञा पुराण कथा सुनी। रविवार की रात ब्रह्म दीप महायज्ञ हुआ। सोमवार को पंडितों की विदाई हुई। इसमें गायत्री शक्ति पीठ के पुजारी प्रह्लाद कुमार, कोषाध्यक्ष रामप्रवेश प्रसाद, आयोजक सुरेश यादव, संयोजक अनुज कुमार, कार्यकर्ता अंकित कुमार, मीना देवी, रेखा देवी, सुनैना देवी, गीतांजलि देवी, राखी देवी व अन्य ने सहयोग किया। यज्ञ में सैकड़ों लोगों ने गुरुदीक्षा और दीक्षा ली।