• February 25, 2026 12:19 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मोबाइल पर बात कर रहे कॉलेज छात्र की हो गई मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 16, 2024

सौरभ – 7903735887 

नालंदा थाना क्षेत्र के विदुपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक सातो गिरी का 20 वर्षीय पुत्र सुनील गिरि  स्नातक छात्र था।

पिता ने बताया कि वह पास ही के गांव में बहन के यहां गए हुए थे। बेटा भी साथ में था। दोपहर में मोबाइल पर बात करते हुए वह बाहर निकला और पास के गली में जाकर बात करने लगा। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तब सब उसे खोजने लगे। उसी दौरान गली में बेहोश गिरा मिला। उसके हाथ में गली में गिरा पिद्युत प्रवाहित तार था। करंट से उनके बेटे की मौत हो गई।

नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।