• November 20, 2025 6:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गायत्री महायज्ञ से पहले निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा…

ByReporter Pranay Raj

Jun 14, 2024

अंकित – 7903735887 

बिहारशरीफ  के अयोध्या नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर से शुक्रवार को भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली। इसमें भारत व गायत्री माता की झांकी भी निकाली गयी। लोग इसकी एक झलक देखने के लिए घरों से निकलते रहे। शहर में भ्रमण के बाद अयोध्या नगर में विधि विधान से कलश स्थापना की गयी। इसके साथ ही नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू हो गया। इसमें भक्तों की भीड़ उमड़ी।

महायज्ञ से पहले इस भव्य कलश शोभा यात्रा में तीन हजार महिलाएं व युवतियां शामिल हुई। कलश यात्रा रथ, घोड़ा, डीजे के साथ भक्तिमय वातावरण में भजन कीर्तन के साथ यह यात्रा गायत्री शक्तिपीठ से चोरा बगीचा, अलीनगर, झींगनगर होते हुए वापस अयोध्या नगरी पहुंची।
गायत्री शक्ति पीठ के पुजारी प्रह्लाद कुमार ने बताया कि गंगा दशहरा मौके पर 17 जून को इसका समापन होगा। महायज्ञ में रोजाना प्रवचन, कार्यकर्ता गोष्ठी, संगीत, प्रज्ञा पुराण कथा, सामूहिक जाप, योग-व्यायाम व अन्य कार्यक्रम होंगे। इसमें कोषाध्यक्ष रामप्रवेश प्रसाद, आयोजक सुरेश यादव, संयोजक अनुज कुमार, अजीत कुमार, रामजी प्रसाद, मीना देवी, रेखा देवी, सुनैना देवी, गीतांजलि देवी व अन्य ने सहयोग किया।