• November 20, 2025 6:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रदर्शनकारी एंबुलेंस कर्मियों और सीएस के बॉडीगार्ड से हुई हाथापाई…

ByReporter Pranay Raj

Jun 14, 2024

राज – 7903735887 

तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज 102 एंबुलेंस कर्मियों ने 14 जून से सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की थी। हालांकि पूर्व घोषित आंदोलन को टालते हुए कर्मी सिविल सर्जन का घेराव करते हुए उन्हें ज्ञापन देने गए थे।

तय समय में कर्मी सिविल सर्जन कार्यालय के समीप अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए कार्यालय कक्ष में घुसने का प्रयास किया। जिस पर सिविल सर्जन के बॉडीगार्ड ने उनगें रोक दिया।

इस दौरान कर्मियों और बॉडीगार्ड में काफी देर तक बहस हुई। नौबत हातपाई तक पहुंच गई। हालांकि, अन्य कर्मियों के सहयोग से दोनों को शांत कराया गया। इसके बाद पांच सदस्य टीम सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामा राय को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा ।

प्रदर्शन कर रहे बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि सिविल सर्जन के बॉडीगार्ड द्वारा हम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। हमलोगों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे थे। यदि तीन दिनों के भीतर हम लोगों का वेतन नहीं दिया गया तो 18 जून से हमलोग सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। जिसकी सारी जवाबदेही सिविल सर्जन की होगी।

सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामा राय ने बताया कि उनकी मांगों को वरीय अधिकारी तक पहुंचा दिया जाएगा। तीन दिनों के भीतर इनका वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।

मौके पर कुमार गौतम अरुण, सिकंदर पंकज कुमार ,देवानंद दास ,रजनीकांत ,शैलेश कुमार, असगर अली, उदय कुमार, सन्नी कुमार ,सुधा कुमार ,सूरज कुमार, संजय कुमार ,जितेश कुमार ,विनोद कुमार ,रोशन सिंह व , अन्य शामिल थे।