• June 13, 2026 12:08 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जीजा से अवैध संबंध के संदेह विवाहिता को मार डाला, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 29, 2024

रोहित – 9334160742 

खुदागंज थाना क्षेत्र के बौरीडीह गांव में विवाहिता की लाश फंदे पर लटकी मिली। मृतका राजेश चौधरी की 22 वर्षीया पत्नी प्रतिमा देवी हैं। मायके के परिजन अवैध संबंध के संदेह में गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि जीजा से अवैध संबंध के कारण हुए विवाद से आहत हो महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद ससुराली परिवार गांव से फरार हो गया।

मलहाबाद गांव निवासी मृतका के पिता अजीत चौधरी ने बताया कि तीन साल पहले बेटी की शादी हुई थी। कुछ माह के बाद पति व अन्य ससुराली परिवार दहेज में रुपए की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर अवैध संबंध का आरोप लगा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी कारण उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।

थानाध्यक्ष जय प्रकाश नारायण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।