• June 7, 2025 4:16 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जदयू प्रदेश प्रवक्ता ने सरकार के कार्यों की गिनायी उपलब्धियां

May 29, 2024

राज – 7903735887 

जिला जदयू कार्यालय में बुधवार को जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा सरकार की उपलब्धियां गिनायी और कहा कि केन्द्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार में सभी वर्गों का विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने पिछड़ों, अतिपिछड़ों को राजनीतिक ताकत दी है। यह राजद को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसी कारण विपक्षी दल दुष्प्रचार करने में जुटे हैं। बिहार की जनता पूरी तरह से नीतीश कुमार के साथ है। मुख्यमंत्री ने जातिगत गणना कराने के लिए पिछड़ों, दलितों, अतिपिछड़ों के विकास की गति तेज करने के लिए आरक्षण बढ़ा दिया है। मौके पर प्रतिभा सिंह, तहसीन नदीम, संतोष कुमार पान, जिलाध्यक्ष मो. अरशद, जिला प्रवक्ता धनंजय कुमार देव आदि मौजूद थे।