• February 25, 2026 9:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जल्लाद: पति ने कर दी पत्नी की हत्या, जाने कारण…

ByReporter Pranay Raj

May 26, 2024

सूरज – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के गजेंद्र बिगहा गांव में जल्लाद पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना का करण दहेज बताया जा हरा है। मृतका सोनू कुमार की 18 वर्षीया पत्नी हुलसी देवी हैं।

मृतका के ममेरे भाई ने बताया कि 3 लाख रुपए के लिए काफी दिनों से उसको प्रताड़ित किया जा रहा था। बीती रात मारपीट के बाद गला दबा उसकी हत्या कर दी गई। उन लोगों को आस पड़ोस के द्वारा घटना की जानकारी मिली। जब वे लोग गजेंद्र बीघा गांव पहुंचे तो देखा कि शव नीचे फर्श पर पड़ा हुआ है और घर के सदस्य फरार है।

हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मायके वाले के द्वारा दहेज हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। मृतका के ससुर को हिरासत में लिया गया है । अन्य सदस्य घर छोड़ फरार है।