• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बिजली तार जोड़ रहे मानव बल को लगा करंट, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 23, 2024

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना इलाके के जलालपुर मोहल्ला में तार जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से मानव बल जख्मी हो गए। अन्य कर्मियों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जख्मी बड़ी पहाड़ी मोहल्ला निवासी मानव बल कर्मी सिकंदर पासवान ने बताया कि वरीय पदाधिकारी द्वारा सूचना दिया गया कि जलालपुर मोहल्ला में किसी मकान का छज्जा गिर जाने के कारण कई घरों का बिजली का तार भी टूट गया है , उसे ठीक करने के लिए जाना है। टीम के साथ ग्रिड से शटडाउन लेने के बाद वह तार जोड़ रहे थे। उसी दौरान किसी मकान से रिटर्निंग करंट आने से वह जख्मी हो गए। विभाग के एसडीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि कर्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।