• June 7, 2025 9:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति के नाजायज संबंध से परेशान पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम…

May 21, 2024

राज  – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक पत्नी ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। मृतका अमित कुमार की 22 वर्षीया पत्नी ममता कुमारी है। चिकसौरा के कोरमा गांव निवासी भाई रवि कुमार ने बताया कि पति का चचेरी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब उसकी बहन विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। जिससे परेशान हो बहन खुदकुशी कर ली।
बहन बताया करती थी कि अक्सर रात में चचेरी गोतनी के पास उसका पति चला जाता है। आस पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे लोग बहन के ससुराल पहुंचे जहां शव फर्श पर पड़ा हुआ था। घर के सदस्य फरार थे। 2018 में बहन की शादी हुई थी। मृतक को दो बच्चे हैं।
थानाध्यक्ष दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलने के उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।