• August 10, 2026 12:06 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कमरे को रौशन करने में महिला की हो गई मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 14, 2024

राज – 7903735887 

सारे थाना अंतर्गत मलमा गांव में मंगलवार की रात करंट से महिला की जान चली गई। मृतका शंभू यादव की 45 वर्षीया पत्नी रूबी देवी हैं।
परिजनों ने बताया कि महिला के कमरे का बल्ब फ्यूज हो गया था। जिससे कमरे में अंधेरा था। बाजार से नया बल्ब लाकर महिला कमरे के होल्डर में लगा रही थीं। उसी दौरान विद्युत प्रवाहित तार टूटकर उनके शरीर पर गिर गया। जिससे करंट से महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजन करंट से मौत बता रहे हैं।