• June 7, 2025 10:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खौफनाक वारदात : पहले रेता गला , फिर …..

Apr 21, 2024

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के बाराखुर्द गांव में शनिवार की रात शादी का भोज खाने जा रहे युवक की ब्लेड से गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया। बदमाशों ने जख्मी युवक को कुआं में फेंकने का प्रयास भी किया। जख्मी प्रह्लाद साव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने गांव के ही मुन्ना महतो व अनुज महतो पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित मुन्ना महतो को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीणों की मानें तो किसी बात को लेकर जख्मी और आरोपित के बीच नोक-झोंक हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए घात लगाये बदमाशों ने प्रह्लाद को पकड़ लिया। ब्लेड से उसका गला काट दिया। इसके बाद उसे कुआं में फेंकने का प्रयास करने लगे। जख्मी ने शोर मचाया तो आरोपित भाग निकले। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि जख्मी के बयान पर गांव के ही दो युवकों को आरोपित बनाया गया है। मुख्य आरोपित को घटना के दो घंटे बाद ही दबोच लिया गया। मामले की जांच चल रही है।