• November 20, 2025 6:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वीडियाे वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, राइफल-कारतूस संग महिला समेत दो गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Apr 18, 2024

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के अतरामचक गांव में बड़े भाई के तिलक समारोह के दौरान छोटे भाई ने हर्ष फायरिंग की थी। घटना से पुलिस अनजान थी। हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। गुरुवार को दो घरों में छापेमारी कर दो राइफल, 28 कारतूस व तीन बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

देवनंदन सिंह के पुत्र का तिलक समारोह 15 अप्रैल को हुआ था। उक्त मकान से पुलिस को सिर्फ शराब मिली। वायरल वीडियो में देवनंदन सिंह का छोटा पुत्र कन्हैया कुमार फायरिंग कर रहा था। इसके बाद पुलिस पड़ोसी अर्जुन सिंह के घर रेड की। जहां से दो राइफल व 28 कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने खगड़िया निवासी अभिमन्यु सिंह और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। छापेमारी में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मी शामिल थे।