• November 20, 2025 6:14 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महाअष्टमी: मां की गोद भराई कर महिलाओं ने मांगा समृद्धि का आशीष…

ByReporter Pranay Raj

Apr 16, 2024

राज – 7903735887 

चैत्र नवरात्र के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने मां के आठवें रूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गयी। महिलाओं ने मां की गोद भराई कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। अहले सुबह से ही पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया गोदी भरने के लिए आने वालीं महिलाओं की कतारें भी लंबी होती गयीं।

मां के विभिन्न रूपों का दर्शन कर श्रद्धालु गदगद हो रहे हैं। चहुंओर माता रानी की जय जयकार हो रही है। खासकर पूजा पंडालों के आसपास का नजारा देखते बन रहा है।  आस्था के आगे भीषण गर्मी भी फीकी पड़ गयी। बदन को झुलसाने वाली धूप होने के वावजूद भी महिलाएं पूजा के लिए अपनी बारी का इंतजार करती दिखीं। हालांकि, पूजा पंडाल में महिलाओं के लिए अचछी व्यवस्था की गयी थी।