• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रंगदारी वसूलने आया बदमाश कर दिया फायरिंग, बच्चे को लगी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Apr 16, 2024

राज – 7903735887 

कल्याण बिगहा थाना अंतर्गत कोलावां गांव में मंगलवार को बदमाशों ने दुकानदार पर फायरिंग कर दिया। निशाना चूकने से गोली पांच साल के बच्चे के बांह में लग गई। जिससे वह जख्मी हो गया। बदमाश किराना दुकानदार से रंगदारी वसूलने आया था। जख्मी बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। सूचना के बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। दो बदमाशों को हथियार-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार बदमाशों में कोलावा निवासी कारू कुमार उर्फ गौरव और श्याम सिंह शामिल है। दोनों के पास से एक मैगजीनयुक्त पिस्टल, एक कट्‌टा, 16 कारतूस व दो खोखा बरामद हुआ।

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया घटना की सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।