• February 24, 2026 10:31 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रेमिका से मिलने घर गए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा, जाने क्या हुआ सलूक

ByReporter Pranay Raj

Apr 7, 2024

राज – 7903735887 

बिन्द थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलना युवक को महंगा पड़ गया। लड़की के परिजनों ने उसकी जमकर कुटाई कर दी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीणों की मानें तो शनिवार की रात युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। परिजनों को भनक लगी तो उसे पकड़ लिया। लाठी-डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक की हालत गंभीर बतायी जाती है। युवक के परिजनों का कहना है कि लड़का अपने घर के पास सोया हुआ था। आरोपित उसे पकड़कर ले गये और बेरहमी से पीटा। उन्हें लड़की के परिजनों के खिलाफ आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि दो आरोपितों को पकड़ा गया है। प्रथमदृष्टया प्रेम-प्रसंग में मारपीट की बात सामने आ रही है। जांच चल रही है।