• November 20, 2025 6:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सगी बहनों की एक साथ हो गई मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 6, 2024

रोहित  – 7903735887 

इसलामपुर थाना अंतर्गत खाड़ गोरैया गांव में कुआं में गिरे दो सगी बहनों की डूबकर मौत हो गई। पहले छोटी बहन गिरी थी। जिसके बचाने बड़ी भी कूद पड़ीं। उसी दौरान दोनों की डूबकर जान चली गई। मृतका राजेश कुमार की 11 वर्षीया बेटी सलोनी और 3 साल की पल्लवी कुमारी है। एक साथ दो बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर दोनों शवों कुआं से निकाला।

परिजनों ने बताया कि छोटी बहन खेलने के दौरान कुआं में गिर गई। कुआं बिना मुंडेर का था। स्कूल से लौट कर आ रही बड़ी बहन, छोटी को गिरते देख ली। इस कारण वह भी बचाने के लिए कुआं में कूद गई। पानी अधिक रहने के कारण दोनों की जान चली गई।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। कुआं में गिरी दोनों बहनों की डूबकर मौत हुई।