• February 25, 2026 10:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोली मार युवक की हत्या, दूसरे दिन भी गिरफ्तारी नहीं…

ByReporter Pranay Raj

Apr 6, 2024

राज – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में शौच गए युवक को शुक्रवार की शाम सीमावर्ती पटना जिला से आए बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली से जख्मी युवक की शनिवार को इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई।

मृतक बौधू पासवान का 23 वर्षीय पुत्र रघुवीर पासवान है। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दूसरे दिन डीएसपी नुरुल हर घटनास्थल पर जांच को पहुंचे। बताया जा रहा है कि रघुवीर ने पटना जिला के एक युवक को गोली मारा था। जिसका केस सकसोहरा थाना में दर्ज है। उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया।

मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों की चीख पुकार गूंज रही है। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री थी। युवक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। सदर डीएसपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।