• November 20, 2025 5:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – परिवार के लिए रोटी का जुगाड़ करने निकले बुजुर्ग की घर लौटी लाश…

ByReporter Pranay Raj

Mar 29, 2024

राजा – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के अस्पताल के समीप टेम्पो पलटने से एक बुजुर्ग मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। मृतक चंडी के हसनी गांव निवासी हरिचरण पासवान का 56 वर्षीय पुत्र लालदेव पासवान घरों में पेंटिंग का काम करते थे। मजदूरी कर वह परिवार के लिए रोटी का जुगाड़ कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ।

परिवार ने बताया कि बुजुर्ग थरथरी से पेंटिंग का काम कर टेम्पो से घर लौट रहे थे। उसी दौरान अनियंत्रित होकर टेम्पो बीच सड़क पलट गया। जिससे दबकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए चंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रेफर किए जाने के बाद उन्हें पटना ले जाया जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। चंडी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।