• February 25, 2026 11:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा- कुख्यात भज्जू महतो के बाद 25 हजार का इनामी धराया…

ByReporter Pranay Raj

Mar 28, 2024

राज – 7903735887 

मानपुर थाना पुलिस ने पेढ़का गांव में छापेमारी कर 25 हजार के इनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित पेढ़का गांव निवासी स्व. एहसान मल्लिक उर्फ मुन्नू मियां उर्फ एहसान आलम का पुत्र इमरान उर्फ इम्मू है।

सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि आरोपी दस सालों से हत्या व एक अन्य केस में फरार चल रहा था। हत्या केस में पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर चुकी थी। मानपुर पुलिस को सूचना मिली के आरोपित अपने पैतृक घर आया है। जिसके बाद घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ा गया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। इसके पूर्व मानपुर पुलिस कुख्यात भज्जू महतो को गिरफ्तार की थी। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सुमन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और सुरक्षा कर्मी शामिल थे।