• November 20, 2025 5:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हवेली गांव में श्रीराम महायज्ञ को ले हुआ ध्वजारोहण ….

ByReporter Pranay Raj

Mar 28, 2024

राज – 7903735887 

बिहारशरीफ प्रखंड की मुरौरा पंचायत के हवेली गांव में श्रीराम महायज्ञ एवं रामलीला को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों व आयोजकों ने ध्वजारोहण किया। इसके पहले लोगों ने महावीर ध्वज के साथ नगर भ्रमण किया। इस गांव में 20 मई से 28 मई तक महायज्ञ होगा। इसकी तैयारी में ग्रामीण जुटे हुए हैं।

ग्रामीण मनोहर प्रसाद ने बताया कि महावीर ध्वज को नगर भ्रमण कराकर स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण किया गया। बख्तियारपुर परमहंस आश्रम रानीसराय के स्वामी बाबा की अगुआई में कार्यक्रम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यज्ञ एक विशिष्ट वैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है। इसके द्वारा मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकता है। यज्ञ के जरिये आध्यात्मिक संपदा की भी प्राप्ति होती है। श्रीमद्भागवत् गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने यज्ञ करने वालों को परमगति की प्राप्ति की बात कही है।

स्वामी बाबा ने कहा कि यज्ञ अत्यंत ही प्राचीन पद्धति है। जिसे देश के सिद्ध-साधक संतों और ऋषि-मुनियों ने समय-समय पर लोक कल्याण के लिए करवाया। महायज्ञ के माध्यम से नौ दिनों तक विभिन्न रोगों के इलाज के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा।