• November 20, 2025 5:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डकैतों ने पुलिस पर कर दिया फायरिंग, जाने कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Mar 27, 2024

राज – 7903735887 

छापेमारी करने गई तेलमर पुलिस पर डकैती ने फायरिंग कर दिया। किसी तरह सुरक्षा बलों ने मंगलवार की रात नया खंधा गांव में खदेड़कर पांच डकैतों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, चार फरार होने में सफल रहा। फायरिंग पुलिस पदाधिकारी बाल-बाल बचे |

गिरफ्तार बदमाशों में मुस्तफापुर निवासी अखिलेश यादव, रिशू कुमार, राजेश कुमार, नया खंधा निवासी बैजू कुमार और पटना जिला के खुसरूपुर निवासी मनीष कुमार शामिल है। बदमाशों के पास से एक बंदकू, एक कट्‌टा व 9 कारतूस बरामद हुआ। फरार की पहचान कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद पुलिस छापेमारी करने गई। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। सुरक्षा बलों ने खदेड़कर पांच बदमाशों को हथियार-कारतूस संग गिरफ्तार कर लिया। जबकि, चार फरार होने में सफल रहा। छापेमारी में थानाध्यक्ष शत्रुध्न साह, हरनौत के अपर थानाध्यक्ष मिलन कुमार राय समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।