• November 20, 2025 5:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – होली मिलन समारोह में दिखा उत्साह व सौहार्द का नजारा…

ByReporter Pranay Raj

Mar 22, 2024

राज – 7903735887 

जदयू नेता भवानी सिंह ने शुक्रवार को गढ़पर मोहल्ले में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न दलों के लोग शामिल हुए। समारोह में उत्साह व सौहार्द का अद्भुत नजारा दिखा। लोगों ने पकवानों का आनंद लिया और आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में होली गीतों पर जमकर ठुमके लगाये। एक-दूसरे का अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी।

भवानी सिंह ने कहा कि होली शांति और प्रेम का संदेश देता है। इस दिन लोग सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे के गले मिलते हैं। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने रंग जमा दिया। एक से बढ़कर एक होली के गीतों को प्रस्तुत किया। इसके बाद लोगों के लिए भोजन का भी इंतजाम किया गया था। मौके पर श्याम शुभम जी महाराज, सुरेन्द्र सिंह, अविनाश मुखिया, चप्पू सिंह, अलबेला राय, रामलगन महतो, अमर राजपूत, प्रणव सिंह, राजवीर सिंह, निशांत राजपूत, गब्बर सिंह आदि मौजूद थे।