• November 20, 2025 5:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाश ने तीन को भूना, एक की मौत, मिला कारतूस का ढेर…

ByReporter Pranay Raj

Mar 7, 2024

 एन.के. सिन्हा – 7903735887 

जिले में लाश गिरने का सिलसिला जारी है। आए दिन बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए हत्याकांड को अंजाम दे रहा है। ताजा घटना इसलामपुर थाना क्षेत्र के मल मल बिगहा में हुई। जहां बदमाश ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए तीन लोगों को गोली मार दिया।
तीन गोलियां लगने से एक युवक जान चली गई। बाइक से टक्कर के बाद जख्मी बच्चे के पिता घटना की शिकायत करने चालक के घर आया था। उसी दौरान चालक ने वारदात को अंजाम दिया। बीच-बचाव के प्रयास में आरोपी के पिता भी गोली लगने से जख्मी हो गए। मृतक सतियारगंज निवासी निजाम का 30 वर्षीय पुत्र निसार है।

हत्याकांड सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपित एजाज के पुत्र इमरान हसन उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर की तलाशी लेने पर दो कट्‌टा, 95 कारतूस, एक मोबाइल, एक मैगजीन, एक खोखा और एक पिलेट बरामद हुआ। बड़ी संख्या में कारतूस बरामद होने से पुलिस हैरान रह गई। किस मंशा से कारतूस जमा किया गया था। इसकी जांच की जा रही है।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से के घर हथियार व कारतूस बरामद हुआ है। डीएसपी ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।