• November 20, 2025 5:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा कुख्यात गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Mar 6, 2024

रोहित – 7903735887 

इसलामपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। कुख्यात पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग रहा था। पुलिस जवाबी करते हुए उसे गिरफ्तार कर ली। हालांकि, उसका एक सहयोगी बाइक समेत फरार हो गया। गिरफ्तार कुख्यात पीर बिगहा ओपी क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी अमरेंद्र प्रसाद का पुत्र मनीष कुमार उर्फ मनीष पांडेय है।

उसके पास से एक कट्‌टा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। कुख्यात पर नगर, लहेरी, सोहसराय, लहेरी, इसलामपुर और पीर बिगहा ओपी में पूर्व से 14 केस दर्ज है। टाइल्स दुकानदार से रंगदारी मांगने व फायरिंग केस में इसलामपुर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि इसलामपुर बदमाश दुकानदारों से रंगदारी वसूल भाग रहा था। उसी दौरान धराया। छापेमारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की।