• August 10, 2026 12:03 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – झारखंड से सब्जियों में छिपाकर लाई लाखों की शराब जब्त…

ByReporter Pranay Raj

Mar 6, 2024

राज – 7903735887 

पटना मद्य निषेध की सूचना पर इसलामपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर झारखंड से फूलगाभी में छिपाकर लाई दो पिकअप पर लोड 249 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाजों में झारखंड के चतरा जिला के मयूरहंड थाना क्षेत्र के रामचौथा गांव निवासी स्व. रामदेव दांगी का पुत्र देवंेद्र कुमार दांगी और करमत गांव निवासी अशोक यादव का पुत्र अमलेश कुमार यादव है।
इनके पास से दो मोबाइल और दो जीपीएस सेट बरामद हुआ। शराब के साथ वाहनों को जब्त कर लिया गया।
हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि मद्य निषेध की सूचना पर कार्रवाई की गई। छापेमारी में थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, दारोगा रवि कुमार समेत अन्य कर्मी शामिल थे।