• September 25, 2026 10:14 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ट्रेन से शराब का काला करोबार, जाने कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Mar 4, 2024

राज- 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के समीप से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस को देखते ही दो धंधेबाज मौके से फरार हो गया। पुलिस ने धंधेबाज के पास से तीन स्कूली बैग से 37 बोतल शराब बरामद किया। गिरफ्तार युवक दीपनगर थाना इलाके के कसिमचक निवासी मिथलेश सिंह का पुत्र कुंदन कुमार है ।

थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिले थी कि कुंदन अपने दो साथी बंटी और निवास के साथ श्रमजीवी ट्रेन से शराब लेकर बिहार शरीफ आ रहा हैं । इसी सूचना पर बंटी के बैग की तलाशी ली गई तो उसके पास तीन बैग में विदेशी शराब बरामद हुआ । जबकि बंटी और निवास मौके से फरार हो गया है । छापेमारी टीम में दारोगा गौरव कुमार सिंह, तौकीर खां, धर्मेंद्र कुमार व जवान शामिल थे।

इसी तरह सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने श्रृंगारहाट मोहल्ले से 10 लीटर शराब के साथ धंधेबाज सुबोध चौधरी को गिरफ्तार किया है । उन्होंने बताया कि पूर्व में भी वह जेल जा चुका हैं। ।