• August 31, 2026 11:13 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा-  लॉक डाउन इफेक्ट :-पुजारी-इमाम व दुकानदारों पर उल्लंघन का केस…

ByReporter Pranay Raj

Mar 29, 2020

क्राइम रिपोर्टर – 7079013889 

लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। नगर थाना पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन पर बड़ी दरगाह स्थित काला पत्थर मस्जिद के इमाम और संत बाबा के पुजारी समेत चार पर केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि संत बाबा के आश्रम में पुजारी समेत दो लोग 10-15 लोगों को बिठाकर प्रवचन दे रहे थे। इसी तरह काला पत्थर मस्जिद के इमाम समेत दो लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया। सभी पर केस दर्ज किया गया है। इसी तरह भदानी एण्ड सन्स के संचालक संदीप कुमार और लहेरी थाना में गणपति ट्रेडर्स के संचालक सतीश कुमार पर केस दर्ज किया गया।