• February 24, 2026 11:13 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहरी थाना इलाके में पूर्व मुखिया पुत्र की हत्या, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 17, 2024

सौरभ – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा गांव के हवेली खंधा में दिन के उजाले में शनिवार को बदमाशों ने गोली मारकर व चाकू गोद, पूर्व मुखिया के पुत्र को मौत के घाट उतार दिया। मृतक मुरौरा निवासी स्व. पप्पू सिंह का 32 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार है। संपत्ति विवाद में घटना का आरोप सगे चाचा गुड्‌डू सिंह और उसके पुत्र हैप्पी सिंह पर लग रहा है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस चाकू घोंप हत्या का अंदेशा जता रही है। पटना से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। मृतक के दोस्त घटना के चश्मदीद राजगीर निवासी कुंदन कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है। युवक ने बताया कि विशाल के साथ वह भूमि का प्लॉट देख रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने गोली मार उसकी हत्या कर दी।

डीएसपी नूरुल हक ने बताया प्रारंभिक जांच में चाकू घोंपकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। परिजन संपत्ति विवाद में मृतक के चाचा और उसके पुत्र पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पटना से एफएसएल टीम बुलाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। थानाध्यक्ष रामाशंकर सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।