• November 20, 2025 5:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चार बच्चों के मां की हत्या, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Feb 17, 2024

सूरज  – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के नोनिया बिगहा गांव में 2 लाख की खातिर ससुराल वालों द्वारा विवाहिता की गला दबाकर हत्या के जाने की घटना घटी है। मृतका नोनिया बिगहा गांव निवासी संतोष पासवान की 27 वर्षीया पत्नी सुधा देवी है।

सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगानी निवासी महिला के भाई सोने लाल कुमार ने बताया कि ससुराल वाले हमेशा बहन को प्रताड़ित किया करता थे। प्रसव के दौरान भी ससुर ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके पहले चूहे मारने की दवा देकर हत्या का प्रयास किया था। इलाज के बाद वह ठीक हुई थी।

10 साल के भांजे ने बताया कि वह छत पर सोया हुआ था। तभी घर वालों ने उसकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। उसे ननिहाल के लोगों से मां की आत्महत्या करने के बात बताने को कहा गया।

साल 2010 उसकी की शादी संतोष हुई थी। इस बीच 2 पुत्र और 2 पुत्री ने भी जन्म लिया। 3 माह पूर्व ही एक बेटा हुआ है। ससुराली परिवार 2 लाख रुपए की मांग कर रहा था।

हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की छानबीन की जा रही है ।