• November 20, 2025 5:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुख्यमंत्री का सचिव बता अधिकारियों से ठगी के प्रयास में जुटा शातिर धराया…

ByReporter Pranay Raj

Feb 16, 2024

सूरज – 7903735887 

साइबर थाना पुलिस मुख्यमंत्री का सचिव बता सूबे के कई जिले के अधिकारियों से ठगी के प्रयास में लगे शातिर को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश खुद को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के सदस्य सह मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष वर्मा बताकर, सूबे के अधिकारियों को कॉल कर धमकी व प्रलोभन देते हुए ठगी की तैयारी में था। सिलाव सीओ ने घटना की प्राथमिकी 14 फरवरी को साइबर थाना में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस शातिर की तलाश में जुट गई। शातिर को सोहसराय थाना इलाका स्थित उसके घर से पकड़ा गया। गिरफ्तार बदमाश सोहसराय के शृंगारहाट निवासी स्व. जगदीश प्रसाद का पुत्र बैजू कुमार है।

शातिर पूर्व में भी खु द को डीएम-सीएस बताकर पदाधिकारियों को कॉल कर उनसे ठगी किया था। जिसके बाद वर्ष 2012 में पुलिस आरोपित को गिरफ्तार की थी।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि सिलाव सीओ शंभू मंडल ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शातिर खुद को सीएम का सचिव बता अधिकारियों को कॉल कर उनसे ठगी करने का प्रयास कर रहा था। शातिर पूर्व में भी जेल जा चुका है। फ्रॉड के पास से चार मोबाइल बरामद हुआ।