• November 20, 2025 5:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कार में लिफ्ट दे महिला से लूट, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 16, 2024

राज – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत सोहसराय हॉल्ट के समीप शुक्रवार को कार में लिफ्ट दे बदमाशों ने महिला से जेवर-नगदी लूट लिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस बदमाशों को खदेड़ने लगी। हालांकि, लुटेरा हाथ नहीं आया। कट रोड से सभी फरार होने में सफल रहा।

पीड़िता अस्थावां थाना क्षेत्र के महमदपुर की  घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बदमाशों ने उनसे सोने की चेन, मंगलसूत्र, जियूतिया और एक हजार नगदी की लूट की। महिला शादी में शामिल होने इतासंग स्थित मायके जा रही थी। उसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि लूट का केस दर्ज कर पुलिस बदमशाें की तलाश में जुट गई है।