• April 18, 2026 9:44 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क किनारे मिली अधेड़ की लाश, जाने कैसे की गयी हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Feb 15, 2024

डायमंड – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत धमासंग-डिहरा गांव के पास गुरुवार को सड़क किनारे एक अज्ञात 50 वर्षीय अधेड़ की लाश मिली। शव देख पुलिस हत्या का अंदेशा जता रही है। मृतक के गला पर गहरा निशान है। जिससे गला दबकार हत्या किए जाने की चर्चा है। कलाई पर कटा भी है।
नागरिकों ने बताया कि शव सड़क किनारे फेंका था। कोहरा के कारण सुबह में ग्रामीण शव नहीं देख सके। 11 बजे कोहरा हटने पर शव फेंके जाने का खुलासा हुआ।
थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि अधेड़ की अन्यत्र हत्या कर, साक्ष्य छुपाने की मंशा से शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।