• June 7, 2025 10:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोर समेत दो की मौत, मानवता दिखाते हुए सांसद ने किया बचाने का प्रयास…

Feb 15, 2024

सौरभ – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के हेगनपुरा गांव के पास गुरुवार को गैस टैंक लॉरी से कुचलकर बाइक सवार युवक की जान चली गई। घटना के बाद उधर से गुजर रहे सांसद कौशलेंद्र कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए जख्मी युवक को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टर ने जख्मी को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद पुलिस खदेड़कर लॉरी जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर ली। मृतक परवलपुर थाना क्षेत्र के शंकरडीह निवासी 30 वर्षीय सचिन कुमार है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि लॉरी जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसी तरह रहुई थाना क्षेत्र में इतासंग पास चार दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किशोर जख्मी हो गया था। जख्मी की इलाज के दौरान निजी क्लिनिक में मौत हो गई। मृतक रहुई बाजार निवासी जय नारायण दुबे का 14 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार दुबे है। किशोर कोचिंग जाने घर से निकला था। उसी दौरान दुर्घटना हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।