• November 20, 2025 5:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरमेरा में मजदूर व थरथरी में बच्ची की मौत, जाने कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Feb 9, 2024

रोहित – 7903735887 

 

थरथरी थाना क्षेत्र के प्रतापुर गांव में तालाब में डूबने से बच्ची की मौत हो गयी। मृतका मुनचुन रविदास की आठ वर्षीया पुत्री रुची कुमारी है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम चार बजे वह घर से मिट्टी लाने के लिए निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तब लोग उसे खोजने लगे। रात में कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह लोगों ने तालाब में छहला रही लाश को देखकर शोर मचाया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

वहीं, सरमेरा थाना क्षेत्र के सरमेरा-चेरो मार्ग पर एरुआपर गांव के पास राइस मिल में बोरा से दबकर मजदूर की मौत हो गयी। मृतक चेरो गांव निवासी बरस यादव का 45 वर्षीय पुत्र सत्यदेव यादव है। उसकी पत्नी गुड़िया देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
प्राथमिकी के अनुसार वह मिल में मजदूरी का काम करता था। हर रोज की तरह वहां काम करने गया था। इसी दौरान धान का बोरा उसके उपर गिर गया। बोरे से दबकर मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।