• February 25, 2026 12:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एटीएम के पास से युवक गिरफ़्तार , जाने कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Feb 9, 2024

राज – 7903735887 

नगर थाना पुलिस ने ठगी का रुपए निकालते एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार फ़्रॉड नवादा जिला के वाजितपुर निवासी सुनील कुमार का पुत्र सुदर्शन कुमार है। साइबर ठग एतवारी बाजार मोहल्ला में एटीएम से रुपए निकाल रहा था उसी वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया |

थानाध्यक्ष रामाशंकर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर एतवारी बाजार मोहल्ले से फ्रॉड को गिरफ्तार किया गया। वह सोहसराय थाना इलाके के हबीबपुरा मोहल्ला में किराए के मकान में रहता था | कमरे की तलाशी लेने पर 6 बोतल विदेशी शराब ,  एक लैपटॉप , 10 हजार रुपए, तीन एटीएम और मोबाइल बरामद किया गया है। युवक किराए पर कमरा लेकर पॉलिटेक्निक की तैयारी के बहाने ठगी की दुकान चल रहा था।  युवक का पिता भी ठगी मामले में कतरीसराय थाना से जेल जा चुका है |